फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   strange sound in breathing of innocent child whistling toy came out from his neck During operation

मासूम के सांस लेने में बज रही थी सीटी: एमआरआई में दिखी अजीब चीज, हैरान रह गए डॉक्टर; आप भी तो नहीं कर रहे गलती

Mon, 19 Feb 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 09:29 PM IST
सार

मासूम के सांस लेने में सीटी बज रही थी। एमआरआई में अजीब चीज दिखी। इसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। कहीं आप भी तो बच्चे की देखरेख में गलती नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
strange sound in breathing of innocent child whistling toy came out from his neck During operation
बच्चे का आपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टरों की टीम व पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सात वर्षीय बालक के शरीर से सांस लेने और खांसने पर सीटी की आवाज आ रही थी। पहले तो परिजन सांस के साथ सीटी की आवाज सुनकर चौंक गए। करीब एक सप्ताह बाद बालक की फेफड़े में इंफेक्शन शुरू हुआ तब जाकर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर को दिखाया। यहां ऑपरेशन कर सीटी को बाहर निकाला गया। अब बालक की हालत सामान्य है।

विज्ञापन

खेलते समय निगल गया सीटी

शिकोहाबाद के एटा रोड निवासी सात वर्षीय अंशू कश्यप ने छह फरवरी को चायनीज खिलौने से खेल रहा था। खिलौने की सीटी सांस लेने के साथ अंशू के फेफड़े में फंस गई। यह सीटी बालक के सांस लेने और खांसने पर बज रही थी। जब माता, पिता ने सीटी बजने की आवाज सुनी तो वह हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन

निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने दवा देकर घर वापस भेज दिया। दवा से आराम नहीं मिला और अंशू के फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ने लगा। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक दिन-रात सीटी बजने की आवाज सुनकर और बालक के इंफेक्शन बढ़ता देखकर परिजन प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले आए। यहां सफल ऑपरेशन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य है बच्चे की हालत

ईएनटी सर्जन डॉ. भानु प्रताप सिंह ने एमआरआई कराई तो फेफड़े में सीटी फंसी पाई गई। सोमवार को दूरबीन विधि से बालक के फेफड़े से सीटी निकाली गई। ईएनटी सर्जन डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि फेफड़े में सीटी फंसी होने की वजह से इंफेक्शन बढ़ गया था। कफ भी बाहर नहीं निकल पा रहा था। खांसने और सांस लेने पर सीटी की आवाज भी आती थी। अब बालक की हालत स्थित बनीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed