फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   storm caused power crisis in 250 villages

Firozabad: आंधी ने मचाई तबाही...200 से ज्यादा पोल टूटे, 250 गांवों में छा गया अंधेरा; पेयजल के लिए तरसे लोग

Sat, 12 Apr 2025 09:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

माैसम में बदलाव लोगों के लिए मुसीबत बन गया। फिरोजाबाद में 250 गांवों में अंधेरा छा गया। पूरी रात और दिन में भी विद्युत निगम की टीमें विद्युत सप्लाई को सुचारू करने में जुटी रहीं। बिजली न आने से लोग पेयजल को भी तरस गए।
 

विज्ञापन
storm caused power crisis in 250 villages
आंधी में गिर पड़े बिजली के खंभे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते शुक्रवार को रात चली करीब 30 मिनट तक लगातार चली तेज आंधी ने फिरोजाबाद में तबाही मचाई। तेज आंधी से जिले में 200 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। 250 से ज्यादा गांव में विद्युत संकट छा गया। वहीं शहर के कई इलाकों में भी विद्युत तार टूटे। 10 से ज्यादा फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। इससे विद्युत विभाग को भारी नुकसान उठना पड़ा। 
विज्ञापन


 

शुक्रवार को रात्रि नौ बजे तेज आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ भी जगह-जगह टूटकर गिरने लगे। दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पेड़ विद्युत लाइन पर टूटकर गिर गए और पोल भी जगह-जगह गिर गए। ट्रांसफॉर्मर भी कई जगह क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया की विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे एक दर्जन मोहल्लों की सप्लाई बंद रही। रात्रि में क्रेन मशीन से पेड़ को हटाया और टूटे तारों को जोड़कर देर रात्रि सप्लाई को सुचारू किया गया। एसएन बिजली घर के सरोजनी नायडू स्कूल के पास और आर्यनगर में दो पोल गिर गए। कबीर नगर में एक पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गया।

फिरोजाबाद डिवीजन में करीब 80 से ज्यादा पोल टूटे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान नारखी क्षेत्र में हुआ। नारखी, नगला रामकुंवरी, नगला सौंठ बृहस्पतिवार को भी ब्रेकडाउन में रहे। यहां टीमें लगातार कार्य करती रही। एक्सईएन गौरव प्रकाश ने भी मौके का मुआयना किया। इस क्षेत्र से जुडे़ 60 से ज्यादा गांवों की सप्लाई बाधित रही। इधर सिरसागंज के सलेमपुर नसीरपुर में भी 40 पोल तेज आंधी से टूटे। इस क्षेत्र से जुड़े 50 से ज्यादा गांवों की सप्लाई बंद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों की सप्लाई को देर रात्रि सुचारू कर दिया गया। जसराना क्षेत्र में भी आंधी ने जमकर तबाही मचाई। यहां 65 से अधिक पोल टूटे हैं। पैढ़त, उडेसर, एका और पाढ़त फीडर आंधी के 18 घंटे के बाद भी ब्रेकडाउन में रहे। इस क्षेत्र से जुडे़ 50 गांवों में विद्युत संकट रहा। विद्युत विभाग की टीमें पोल लगाने और विद्युत लाइन से पेड़ हटाने का कार्य करने में जुटी रहीं।

 
विज्ञापन

पेयजल को तरसे, मोबाइल भी हुए बंद
आंधी के बाद विद्युत विभाग को नुकसान हुआ। जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत सप्लाई बंद रही। इससे गांवों में पेयजल संकट बना रहा। लोग पेयजल के लिए तरस गए। इधर, लगातार बिजली बंद होने की वजह से मोबाइल, इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। वहीं, लघु उद्योग पर भी खासा प्रभाव पड़ा।

 

मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि पूरे जनपद में आंधी से भारी नुकसान हुआ है। 150 से ज्यादा पोल टूटे हैं। कई फीडर रात में चालू करा दिए। कई फीडरों पर तेजी से कार्य चल रहा है। जल्द ही फीडर को चालू कर दिया जाएगा। कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आंकलन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed