{"_id":"6a945f419deee491cf0fec67","slug":"stoppage-of-two-passenger-trains-at-raja-ki-mandi-station-temporarily-cancelled-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183521-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राजा की मंडी स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राजा की मंडी स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त
Sun, 30 Aug 2026 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। रेल प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव एक तरफ से रहेगा।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 64956 टूंडला-आगरा कैंट पैसेंजर एवं 64625 इटावा-आगरा कैंट पैसेंजर का 31 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 तक रेलयात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण कार्य के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर स्थित मौजूदा एफओबी को बंद कर दिया जाएगा। रेलयात्रियों की सुरक्षा एवं निर्माणी कार्य को सुचारू कराने के लिए ट्रेनों का एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है।