फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   stoped manrega work will move some condition

ठप मनरेगा कार्यों को कुछ शर्तों के साथ मिलेगी गति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
stoped manrega work will move some condition
फिरोजाबाद। कोरोना-19 के प्रकोप के कारण ठप मनरेगा कार्यों को कुछ शर्तों के साथ गति दी जा सकती है।शासन द्वारा 20 अप्रैल के उपरांत मनरेगा से जुडे कार्य संपादित कराने को हरी झंडी दे दी है। हालांकि मनरेगा कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश हैं। विशेष सचिव पंचायती राज विभाग मनोज कुमार सिंह ने गत दिवस डीएम एवं कार्यक्रम समन्वयकों को एक पत्र जारी किया है। मनरेगा कार्यों को गति देने संबंधी पत्र में कार्य स्थल सोशल डिस्टेंसिंग,श्रामिकों को मास्क एवं फेस कवर पहना अनिवार्य कराने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं श्रमिकों को हाथ धोने एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने को कहा है। 20 अप्रैल के बाद मनरेगा कार्य के दौरान चैकडेम का निर्माण, तालाबों की सील्ट सफाई, वृक्षारोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य के अतिरिक्त चारागाह निर्माण जैसे कार्य कराए जा सकते हैं। वहीं वन विभाग द्वारा जारी कन्वर्जेंस के अंतर्गत लंबित परियोजनाएं एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़े कार्य भी संपादित की जा सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed