फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stones to build the base card , firing

आधार कार्ड बनवाने के लिए पथराव, फायरिंग

Tue, 03 Feb 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई। कई लोग घायल हो गए। फायरिंग होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर टूंडला सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गऐ।
विज्ञापन



बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गांव जलोपुरा में आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगा हुआ है। मंगलवार सुबह जल्दी फार्म जमा करने को लेकर जरौली खुर्द व जलोपुरा के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान हुई मारपीट में जरौली खुर्द के मोहन नाम का युवक घायल हो गया था। शाम के समय जरौली खुर्द के लोगों ने जलोपुरा निवासी राजकुमार को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की जानकारी होते ही दोनों गांव के लोग एक बार फिर से आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन



देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और फिर पथराव शुरू हो गया। यही नहीं दोनों ओर से फायरिंग की गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पथराव व फायरिंग की सूचना पर सीओ टूंडला प्रशांत कुमार, थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों पक्ष भाग खडे़ हुए। पुलिस का कहना है कि सुबह मोहन का डाक्टरी परीक्षण कराया गया था, लेकिन कोई भी पक्ष कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
दोनों गांव के लोगों में मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसे बाद में तूल दिया गया है। ग्रामीण झगड़ा करने वालों का नाम बताने को तैयार नहीं हैं। घटना करने वालों की जानकारी की जा रही है। आरोपी कोई भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
प्रशांत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed