फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelting on police team, force flees to save their lives

Firozabad News: पुलिस टीम पर पथराव, जान बचाकर भागी फोर्स

Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police team, force flees to save their lives
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
- थाना लाइनपार के रामनगर इलाके में कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने गई थी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के रामनगर इलाके में न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम को शनिवार देर शाम भारी विरोध का सामना करना पड़ा। थियेटर वाली गली में पहुंची पुलिस टीम पर कुछ महिला और पुरुषों ने छत से ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए पथराव के कारण पुलिसकर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।


घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे यह पूरा मामला सामने आया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। थाना लाइनपार के थानाध्यक्ष रमित कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed