फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stolen tractor recovered, two accused arrested

Firozabad News: चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stolen tractor recovered, two accused arrested
जसराना। चालक को बातों में उलझाकर चुराए गए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बीते 30 नवंबर को सराय मटियारी निवासी सुनील ट्रैक्टर में भूसा लादकर जसराना थाने के मौहम्मदपुर गांव आया था। ट्राॅली को गांव में छोड़कर वह ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे बातों में उलझा दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाशना आरंभ किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौहम्मदपुर के पास से ही दो आरोपियों अजय कुमार निवासी नगला जोरावर थाना घिरोर और राहुल युसुफपुर उर्फ नगला घनी एटा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चुराया गया ट्रैक्टर के साथ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियो को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद करने के साथ दो आराेपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed