{"_id":"67cde37e5dd795048007ac71","slug":"sticks-were-used-in-kotki-six-people-including-two-women-were-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-144093-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोटकी में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोटकी में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित छह घायल
Mon, 10 Mar 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निवासी दर्ब सिंह अपनी पत्नी नीलम के साथ बुधवार रात 9 बजे कहीं जा रहे थे। आरोप है कि उन्हीं के गांव निवासी राहुल, पवन, अनीता व तनु ने मिलकर उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देख बचाने आई उनकी पुत्री रोशनी उसके साथ भी आरोपी पवन व राहुल ने मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। दरब सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं दूसरे पक्ष की अनीतादेवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर में काम कर रहीं थीं। आरोप है कि उन्हीं के गांव निवासी दरब सिंह, कन्हैया, नीलम, रोशनी व उसके रिश्तेदार सत्यवीर अचानक उनके घर में घुस आए। घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें अनीता देवी उनके पुत्र और पुत्री घायल हो गए। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।