{"_id":"6a4d64d74f3d4e7bc005f126","slug":"stepfather-rapes-5-year-old-stepdaughter-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179067-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सौतेले पिता ने 5 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सौतेले पिता ने 5 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म
Wed, 08 Jul 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना हुई है। 30 वर्षीय सौतेले पिता ने अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां ने करीब दो साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था और इस 30 वर्षीय युवक से दूसरी शादी की थी। महिला के साथ उसकी 5 साल की मासूम बेटी भी रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से महिला और उसके इस दूसरे पति के बीच अनबन चल रही थी। इसके कारण महिला अपनी 5 साल की बेटी को लेकर थाना दक्षिण क्षेत्र के सैलई में रह रही थी। बीती 5 जुलाई को आरोपी पति सैलई पहुंचा और वहां रह रही पत्नी के पास से अपनी 5 साल की सौतेली बेटी को बहला-फुसलाकर मटसैना स्थित अपने घर ले आया। घर में मासूम को अकेला पाकर आरोपी की नीयत डोल गई और उसने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। जब कुछ समय बाद बच्ची की मां मटसैना स्थित घर वापस लौटी, तब मासूम की हालत देखकर इस वारदात का राज खुला। मासूम बेटी के साथ हुई इस हैवानियत के बाद मां ने मटसैना थाने में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई।
सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।