फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Step Sister Kae prison Braeja

सौतेली भाभी काे जेल भ्ाेजा

Sun, 15 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Step Sister Kae prison Braeja
घटनास्‍थल से साक्ष्य एकत्रित करती फोरेंसिक टीम।
गांव नगला करौंदा में छह वर्ष के बालक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में बालक के पिता ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ  हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं रविवार को खेत में पडे़ कपड़ों एवं घटनास्थल पर खून की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम गांव पहुंची। इधर, पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नगला कराैंदा में शनिवार को सौतेली भाभी सावित्री पत्नी श्रीकृष्ण ने अपने देवर आकांशू (छह साल) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आकांशू अपनी भाभी सावित्री के साथ खेतों में शौच के लिए गया था। सायं छह बजे तक घर न लौटने पर मां गीता ने परिवारीजनों और ग्रामीणों को आकांशू के लापता होने की जानकारी देकर उसकी खोज शुरू कर दी। गांव के लोगों ने शनिवार दोपहर को आकांशू और सावित्री को खेत पर जाते हुए देखा था। ऐसे में लोगों ने सरसों के खेत में तलाश की तो खेत में आकांशू का शव मिल गया। आकांशू के मुंह में कपड़ा फंसा होने के साथ ही उसकी गर्दन पर कपड़ा फंसा था। आनन-फानन में आकांशू को चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, सावित्री से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को एक कमरे में बंद कर आत्महत्या की धमकी दी। बाद में, पुलिस ने सावित्री करे कमरे से बाहर निकालकर थाने लेकर पूछताछ की। यहां सावित्री ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आकांशू के पिता श्यामवीर सिंह ने अपनी पुत्रवधू सावित्री पर हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। अभियोग दर्ज होने के बाद पुुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेंद्र गौड़ ने कहा कि अभियोग दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed