फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Statue of Dr. Ambedkar damaged in Ashtravakra Ashram, Sailai

Firozabad News: सैलई स्थित अष्ट्रवक्र आश्रम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Sun, 16 Apr 2023 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Statue of Dr. Ambedkar damaged in Ashtravakra Ashram, Sailai
सैलई स्थित अष्ट्रवक्र आश्रम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी, नई प्रतिमा स्थापित कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सैलई में शनिवार की रात को किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना रामगढ़ क्षेत्र में अष्टावक्र आश्रम में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होेने की जानकारी होते ही काफी संख्या में अनुयायी पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नई प्रतिमा की स्थापना का आश्वासन दिया।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई चौराहे के समीप स्थित अष्टावक्र आश्रम में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात्रि ने किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी सुबह उस समय हुई जब कुछ लोग वहां टहलने को पहुंचे। प्रतिमा टूटे होने की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी रामगढ़ रवि त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, डॉ. ज्ञान सिंह, चौधरी सालिग सिंह, मुकेश कुमार उर्फ टीटू, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ सोनू भारती, राकेश कुमार तारबाबू, पूर्व विधायक अजीम भाई सहित काफी लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दी। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार और सीओ सिटी कमलेश कुमार ने मौजूद बसपा नेताओं क्षेत्रीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा शरारत करने वाले तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने एवं तत्काल डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने पर लोग माने। पुलिस ने शाम करीब पांच बजे आश्रम पर नई प्रतिमा स्थापित करा दी। उसके बाद लोग अपने घरों की ओर लौटे। एसओ रामगढ रवि त्यागी के अनुसार आश्रम परिसर में डॉ आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करा लोगों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed