{"_id":"620164c36693e54c1e58ab50","slug":"static-magistrates-at-100-booths-micro-observers-will-be-posted-at-180-firozabad-news-agr5235707153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 180 पर तैनात होंगे माइक्रोआब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 180 पर तैनात होंगे माइक्रोआब्जर्वर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 180 बूथों पर माइक्रोआब्जर्वर (केंद्रीय कर्मचारी) तथा सौ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा। जिले के सभी एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने इनकी तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में चुनाव की तैयारी की जा रही है। सभी एसडीएम एवं सीओ की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का चिह्नांकन करने के साथ वहां अतिरिक्त फोर्स लगेगा।
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने ऐसे बूथों पर सीधे पहुंच बनाने के लिए रुटीन के स्टाफ के अलावा कहीं माइक्रो आब्जर्वर तो कहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने का निर्णय लिया है। ताकि बूथ पर यदि कोई घटनाक्रम हो तो सीधे पुलिस एवं प्रशासन के आला अफसरों को रिपोर्ट मिल सके।