फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   State General Secretary of BJP warmly welcomed

Firozabad News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री का किया जोशीला स्वागत

Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
State General Secretary of BJP warmly welcomed
भाजपा के प्रदेश महामंत्री का किया जोशीला स्वागत
विज्ञापन

सरकार एवं कार्यकर्ताओं के बीच स्थापित करूंगा समन्वय : रामप्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान के प्रथम बार आगमन होने पर जिले में जोशीला स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने में सभी देवतुल्य कार्यकर्ता सहयोग करें। फिरोजाबाद के साथ ही साथ आगरा के कार्यकर्ता टूंडला टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की टीम का गठन करते हुए आगरा के रामप्रताप सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कठफोरी टोल प्लाजा पर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, सुनील विधौलिया, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पवन दीक्षित ने स्वागत किया। उखांड़ टोल प्लाजा के बाद शशिकला यादव, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, गुंजन चौराहा सिरसागंज, मंडल अध्यक्ष सिरसागंज केशव गुप्ता ने स्वागत किया। शिकोहाबाद के चौराहे पर विशाल गुप्ता व राजीव गुप्ता जिला महामंत्री, अवधेश पाठक, सत्यम सिंह,मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ चौराहे पर दिनेश बघेल, केके शर्मा,दबरई पर अरविंद पचौरी, निकुंज शुक्ला ,देवेश भारद्वाज, आसफाबाद एवं रसूलपुर चौराहे पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल लाल गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी लहरी,
विज्ञापन

कन्हैया राठौर ने स्वागत किया। जैन मंदिर चौराहा पर राधेश्याम यादव, सुनील मिश्रा व टूंडला टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां भी भव्य स्वागत किया। राम प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री भाजपा बनाया है, इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सरकार एवं आमजन के बीच समन्वय स्थापित किए जाने का काम करूंगा। इस दौरान विकास पालीवाल, सुनील विधोलिया, महेश पूरन, हुंडी राठौर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed