{"_id":"5da32bc38ebc3e017f1e75a1","slug":"started-the-chandrawar-gate-railway-pool-widening-exercise-firozabad-news-agr4103818139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रवारगेट रेलवे पुल को चौड़ा करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रवारगेट रेलवे पुल को चौड़ा करने की कवायद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चंद्रवार गेट रेलवे पुलिया पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा डीआरएम से बात की थी। डीआरएम के निर्देश पर रेलवे की टीम ने रविवार को साइट का निरीक्षण किया। वर्षों पुरानी पुलिया की स्थिति को समझा। टीम सर्वे रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजेगी।
टूंडला-कानपुर रेल खंड पर लगभग 80वर्ष पूर्व बने चंद्रवार गेट पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चंद्रवार गेट,रामनगर एवं सोफीपुर की ओर आने जाने के लिए लगभग तीन लाख से ज्यादा की आबादी इसी पुल का इस्तेमाल करती है। लाइन पार करते समय कई बार हादसे हो चुके हैं और कई श्रमिकों की मौत भी हुई है। जन समस्या के दृष्टिगत विधायक सदर मनीष असीजा ने चंद्रवार गेट पुल के चौडीकरण के लिए महाप्रबंधक उत्तर-मध्य रेलवे को पत्राचार किया था। डीआरएम इलाहाबाद को उन्होंने गत दो अक्तूबर को एक पत्र लिखा। जिसमें आर्च कलवर्ट 84 (चंद्रवार गेट पुल) को चौडा करने की मांग की गई। इस पर रेलवे के एईएन यूबी सिंह साथ टीम रविवार को फिरोजाबाद पहुंची। रेल अधिकारियों ने चंद्रवार गेट पुल का निरीक्षण कर पुल चौडीकरण से जुडीं संभावनाएं तलाशी।
धार्मिक स्थलों पर पहुंचने में होगी आसानी-
चंदवार गेट पुल चौडा होने की स्थिति में सोफी साहब,पसीना वाले हनुमान मंदिर,सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, हॉस्पिटल, स्कूल-कॉलेज एवं स्वर्गाश्रम पहुंचने में लोगों को काफी आसानी होगी। जाम की समस्या का निदान होगा। रेलवे की टीम सर्वे करके गई है। टीम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से रेल मंत्रालय को देगी। पुलिया का चौड़ा होना बडी जरूरत है। इसके लिए रेल मंत्रालय तक प्रयास किए जाएंगे। -मनीष असीजा, सदर विधायक