फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Started 36 hours waterless fast for happiness and prosperity

Firozabad News: सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया

Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Started 36 hours waterless fast for happiness and prosperity
छठी मईया का सामूहिक पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : छठी मईया का सामूहिक पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को माता छठी की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही परिवारों में प्रसाद तैयार किया गया तथा सूर्यास्त के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महिलाओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत धारण किया।
शहर में बिहार प्रांत के रहने वाले परिवारों में छठ पूजा महोत्सव को लेकर भारी उल्लास है। घरों में माता छठी का अखंड दीप जलाते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही घरों में छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद बनाया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सूर्य देव यश, वैभव और प्रकाश के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सूर्य के दर्शन के उपरांत माता की पूजा-अर्चना की गई। रविवार को खरना के तहत महिलाएं ने गुड़ चावल की खीर व विशेष प्रकार की रोटी खाकर रविवार को व्रत शुभारंभ किया। इस भोजन में नमक का सेवन प्याज, लेसन वर्जित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भोजन के करने के साथ ही छठ का कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो गया। महिलाएं सोमवार को सुबह जागकर भजन-पूजन करेंगी।
इसके उपरांत दिनभर घरों में महिलाओं का समय भजन आदि करने में गुजरेगा। शाम के समय महिलाएं विशेष पूजा व डूबते सूर्य का अर्घ्य देने की तैयारी में लग जाएंगी। इस दौरान मुकेश प्रजापति, गोपाल, रवेंद्र कुमार, रमेश यादव, रोशन महानामा सोनू प्रजापति आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed