{"_id":"6419f54ebb71b33f7a06f96b","slug":"ssp-heard-problems-during-the-inspection-of-womens-police-station-firozabad-news-c-25-1-98171-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
Tue, 21 Mar 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी ने मंगलवार को महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। थानाध्यक्ष महिला को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक किया जाए।
एसएसपी आशीष तिवारी ने निरीक्षण के दौरान थाने की महिला हवालात, मालखाना व आफिस का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने अभिलेखों को भी चेक किया। थाने के पास बने सरोवर (तालाब) का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि एक माह में थाने का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही तालाब का भी सौंदर्यीकरण कराया जाए। इस बीच उन्होंने महिला थाने आने वाले फरियादियों से बातचीत की। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव को निर्देश देते हुए कहा कि वह फरियादियों की समस्या को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्वक करें। एसएसपी ने बताया कि थाने के पास ही पैड मशीन भी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश पर लगवाई गई है। जिसका शुभारंभ जल्द करा दिया जाएगा।