फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Srk college firozabad,srk college news,SRK college abvp,vhp firozabad,bajrang dal firozabad,sehryar ali,prof. sehryar ali,prof. sehryar ali srk college,srk college

प्रोफेसर पर कार्रवाई न होने से विहिप और बजरंग दल में आक्रोश

Fri, 12 Mar 2021 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Srk college firozabad,srk college news,SRK college abvp,vhp firozabad,bajrang dal firozabad,sehryar ali,prof. sehryar ali,prof. sehryar ali srk college,srk college
एसआरके डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना देते विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तस्वीर पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले एसआरके कॉलेज के प्राध्यापक के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के समर्थकों में आक्रोश है। शुक्रवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर दो घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इधर, आरोपी प्राध्यापक शहरयार अली महाविद्यालय से 18 मार्च तक अवकाश स्वीकृत कराकर चले गए हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों हुमा नकवी नामक महिला ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का उनके श्वान के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए टिप्पणी की थी। इसी पोस्ट पर एसआरके महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक शहरयार अली ने भी बेहद आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसे लेकर हिंदूवादी और महिला संगठनों में आक्रोश है। भाजपा के पार्षद ने प्रोफेसर के खिलाफ थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इधर कॉलेज की प्रबंधन समिति भी चुप्पी साधे हुए है। शुक्रवार सुबह दस बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कॉलेज के गेट पर पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्रवाई न होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर थाना इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय और रसूलपुर थाना इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कॉलेज में तैनात प्राध्यापक ने घटिया हरकत की है। कार्रवाई के नाम पर अभी तक टालमटोल किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने उन्हें समझाया कि इस मामले में प्राचार्य ने कॉलेज प्रबंध समिति को रिपोर्ट सौंप दी है। पदाधिकारियों ने सोमवार तक कार्रवाई नहीं करने पर प्रबंधक के निवास के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए दो घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान विभाग अध्यक्ष रमाकांत पचौरी, रविंद्र शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कई बार आ चुके हैं सुर्खियों में
केंद्रीय मंत्री के फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाले प्राध्यापक को कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय और अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद भी कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोग बचा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रोफेसर शहरयार अली पूर्व में भी भड़काऊ बयानबाजी कर चुके हैं। लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed