फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports stadiums will be built in eight blocks with Rs 3.20 crores

Firozabad News: आठ ब्लाकों में 3.20 करोड़ से बनेंगे खेल स्टेडियम

Mon, 15 Jul 2024 03:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sports stadiums will be built in eight blocks with Rs 3.20 crores
फिरोजाबाद। ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। विभागीय अफसरों की मानें तो शिकोहाबाद ब्लाक में स्टेडियम का निर्माण मनरेगा से कराया जा चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को 0लों में प्रतिभाग के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है। मनरेगा से ग्रामीण अंचल में बनाए जाने वाले खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ट्रैक बनाने के साथ ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। खेल स्टेडियम की स्थापना पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के नौ ब्लॉक में तीन करोड़ साठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से एक खेल स्टेडियम शिकोहाबाद के ग्राम ऊबटी में बनकर तैयार हो गया है। इनकी स्थापना होने के बाद स्कूल-काॅलेजों के ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं इन स्टेडियम में कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन






स्टेडियम में ये होंगी सुविधाएं
-ड्रेसिंग रूम, चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

-शौचालय के साथ पेयजल की सुविधा होगी।

-खिलाड़ियों के लिए ट्रैक का निर्माण होगा।

-ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।

- योग करने के लिए अलग से मंच बनाया जाएगा


ग्राम पंचायत करेगी देखभाल
ग्राम पंचायतों में स्थापित होने वाले खेल स्टेडियम की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। जिस पंचायत में खेल स्टेडियम की स्थापना होगी वहीं के प्रधान एवं सचिव उसकी देखभाल करने के साथ रख-रखाव करेंगे। उन्हें इसके लिए अपनी पंचायत के बजट में प्रावधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





- ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से इस बार हर ब्लॉक में एक-एक खेल स्टेडियम की स्थापना का प्रावधान किया गया था। इसके तहत शिकोहाबाद ब्लाक के ग्राम ऊबटी में एक खेल स्टेडियम बनाने का काम पूरा हो गया है। बाकी अन्य ब्लाकों में स्थापित किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम जाएगा। ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सके। - सुभाषचंद्र, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed