फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports lovers were disappointed with Sonam's hand injury

Firozabad News: सोनम के हाथ में चोट लगने से निराश हुए खेलप्रेमी

Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sports lovers were disappointed with Sonam's hand injury
फिरोजाबाद। मलयेशिया में खेले जा रहे महिला क्रिकेट अंडर-19 एशिया कप को लेकर सुहागनगरी में विशेष उत्साह का माहौल है। क्योंकि क्रिकेटर सोनम यादव मलयेशिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं और देश के साथ फिरोजाबाद का नाम रोशन कर रही हैं। शुक्रवार को खेले गए श्रीलंका के खिलाफ मैच में जब सोनम मैदान पर नहीं उतरी तो लोग निराश हो गए। लोग 22 दिसंबर को खेले जाने वाले फाइनल से पहले सोनम के फिट होने की दुआ मांगने लगे। सोनम यादव का प्रदर्शन मलयेशिया में बेहतर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। बांग्लादेश के खिलाफ भी दो विकेट लिए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में सोनम के हाथ में चोट लग गई थी। इस कारण सोनम शुक्रवार को हुए श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं खेली। लोग सोनम के प्रदर्शन को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ गए। जब सोनम मैदान पर नहीं आई, लोगों का उत्साह कम हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जब लोगों को सोनम के हाथ में चोट लगने की जानकारी हुई तो लोग निराश हुए। क्योंकि लोग एशिया कप के फाइनल में सोनम को प्लेयर ऑफ द मैच देखना चाहते हैं। इसलिए लोग सोनम के फिट होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मलयेशिया से फोन पर सोनम ने बताया कि हाथ में चोट लगने की वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेलीं। अब उन्हें काफी हद तक आराम है। उम्मीद है कि वह फाइनल में खेलेंगी और टीम इंडिया को वर्ल्डकप की तरह एशिया कप भी दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed