फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports equipment stolen from Dawoodyal Stadium, paint thrown on walls

Firozabad News: दाऊदयाल स्टेडियम से खेल सामग्री चोरी, दीवारों पर फेंका पेंट

Wed, 29 Oct 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sports equipment stolen from Dawoodyal Stadium, paint thrown on walls
दाऊदयाल स्टेडियम में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस एवं चोरों द्वारा खराब की गई दीवार। स्त - फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस एवं चोरों द्वारा खराब की गई दीवार। स्त्रोत: संवाद।
फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्टेडियम में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर स्टेडियम से खेलो इंडिया सेंटर का कीमती खेल सामान चोरी कर ले गए और निर्माणाधीन जिम में तोड़फोड़ की। वहां रखा पेंट दीवारों और पंखें पर फेंक कर खराब किया।
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद रात में ही पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। खेल विभाग के अनुसार, चोर स्टेडियम में रखे एथलेटिक्स खेल के भाले, डंबल और अन्य प्रशिक्षण उपकरण चोरी कर ले गए। जिम निर्माण के लिए रखे पेंट के डिब्बे दीवारों पर फेंक दिए, जिससे दीवारें और उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया खेलो इंडिया सेंटर का खेल सामान चोरी हुआ है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। अब से स्टेडियम में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा जिनका रजिस्ट्रेशन कराया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed