{"_id":"6b0961d1d9b9a01722026c30","slug":"speeding-scorpio-hits-three-bikes-thermos-factory-worker-killed-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो ने तीन बाइकों को रौंदा, थर्मस कारीगर की मौत; चाचा-भतीजा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो ने तीन बाइकों को रौंदा, थर्मस कारीगर की मौत; चाचा-भतीजा गंभीर घायल
Fri, 27 Nov 2026 04:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:26 PM IST
सार
स्कॉर्पियो की टक्कर से दोनों बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे। उनके कपड़े कीचड़ से सन गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में फिरोजाबाद-कोटला मार्ग पर बृहस्पतिवार रात गांव गौंछ के बाग के पास नारखी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में मक्खनपुर की पायनियर फैक्टरी से काम करके घर लौट रहे थर्मस कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सवार एक बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव दरगपुर थाना खैरगढ़ निवासी राधेश्याम (40) मक्खनपुर स्थित पायनियर फैक्टरी में थर्मस कारीगर थे। बृहस्पतिवार रात को काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव गौंछ के बाग के पास स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वह पांच भाइयों और पांच बहनों में दूसरे नंबर के था। परिवार में पत्नी मीना और दो बेटे 10 वर्षीय आर्यन तथा छह वर्षीय आनंद हैं। परिवार का पालन-पोषण करने वाले राधेश्याम की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसी दौरान गांव रुद्रपुर थाना एका निवासी धर्म सिंह (32) अपने भतीजे प्रदीप (14) के साथ दबरई में शादी समारोह से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो की टक्कर से दोनों बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे। उनके कपड़े कीचड़ से सन गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृतक के शव को जिला मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस स्कॉर्पियो की पहचान और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि स्कॉर्पियों सवार ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में लिया था। इसमें थर्मस कारीगर की मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। स्कॉर्पियों सवार की तलाश की जा रही है।