फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Speed havoc: Container crushes driver tractor splits in two people tremble after seeing the accident

रफ्तार का कहर: कंटनेर ने कुचला चालक...ट्रैक्टर के बीच में से हो गए दो टुकड़े, हादसा देख कांप गए लोग

Mon, 21 Jul 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

नशे में धुत कंटेनर चालक की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया। कंटनेर की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 


 

विज्ञापन
Speed havoc: Container crushes driver tractor splits in two people tremble after seeing the accident
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे के गाडर लेकर फिरोजाबाद जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन एवं पुलिस आ गई। पुलिस ने कंटेनर एवं उसके चालक को पकड़ लिया। आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन


 

शहर के गांव जसलई निवासी जगमोहन (35) के पास चार ट्रैक्टर है। वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम साढ़े चार बजे करीब वह शिकोहाबाद से रेलवे के सीमेंटेड गाडर ट्रैक्टर में लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। जब वह पांच बजे करीब नेशनल हाईवे स्थित बालाजी मंदिर से कुछ आगे निकला। तभी अचानक पीछे से आए एक कंटेनर चालक जोकि शराब के नशे में धुत था, ने लापरवाही से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक के पेट के ऊपर से होकर कंटेनर गुजर गया। मौके पर ही जगमोहन की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर के भी दो टुकड़े हो गए। यह घटना देख राहगीरों के भी होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिकोहाबाद पुलिस ने तत्काल ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। वहीं कंटेनर चालक एवं कंटेनर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। चालक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक करतार सिंह निवासी छड़गांव थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा को हिरासत में ले लिया है। अभी वह शराब के नशे में धुत है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन

पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
इस घटना में जगमोहन की मौत के बाद उसकी पत्नी रीना देवी एवं उसके बच्चे मोहिनी, छोटू तथा गणेश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed