{"_id":"f1bb0ef034dac30d7deb9ebd4dfac728","slug":"special-secretary-revenue-inspected-by-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव राजस्व ने किया तहसील का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव राजस्व ने किया तहसील का निरीक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव राजस्व मनोज कुमार ने शनिवार को जनपद में हो रहे विकास कार्योें के निरीक्षण के तहत तहसील पहुंचकर स्थलीय और भौतिक सत्यापन किया। शनिवार सुबह तहसील पहुंचे सचिव ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने खसरा खतौनी कक्ष में जाकर फाइलों एवं अभिलेखों की जांच की। विशेष सचिव मनोज कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति अधिकारी लापरवाही न बरतें । शासन की मंशा है कि अधिकारी न्यायालय में समय से बैठकर फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि आम आदमी बीमा योजना में थोड़ी से खामी मिली है। 26 लाख की आबादी में मात्र 18 हजार लोगों को योजना का लाभ मिला है। वहीं आबादी के हिसाब से कम से कम एक लाख लोगों को योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सर्वे करने और ग्राउंड लेबिल पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसडीएम भी बैठक कर इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। इस दौरान एसडीएम चंद्रभानु सिंह, तहसीलदार रामनायन वर्मा, नायब तहसीलदार एसडी पवार, कानूनगो कृपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।