{"_id":"6176e907737a74007b456e63","slug":"special-revision-campaign-of-voter-list-will-run-from-november-1-firozabad-news-agr512652040","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से चलेगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से चलेगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यदि आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो एक नवंबर को फॉर्म संख्या छह भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को सौंप दें। सूची में छूटे मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए एक नवंबर से अभियान शुरू होने जा रहा है। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा आवेदन फॉर्म क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से अथवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। एक जनवरी 2022 के आधार पर युवा वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। एक नवंबर 2020 से शुरू होने वाले अभियान में युवाओं के साथ-साथ वंचित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष दिवसों के दौरान बूथों की जांच के लिए जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर और जोनल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। अभियान सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर को चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी 2171 बूथों पर बीएलओ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
- विधानसभा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान एक जनवरी 2022 के आधार पर एक नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ के साथ जोनल एवं सेक्टर अफसरों को तैनात किया गया है। आमजन मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करें।
अभिषेक कुमार सिंह एडीएम फिरोजाबाद