{"_id":"6ac1b1213bd7f11a12ecaddd0f40ffe5","slug":"sp-s-meeting-uproar-demanding-the-removal-of-dm-and-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक में हंगामा, डीएम और एसपी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक में हंगामा, डीएम और एसपी को हटाने की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में मासिक बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की। बैठक में डीएम एसपी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रख गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से प्रशासन के खिलाफ सांसद और सरकार से शिकायत करने के साथ एक सप्ताह में हटाने की मांग की।
शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर बैठक हंगामेदार रही। शुक्रवार को राशन डीलरों को जेल भेजने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के क्रियाकलाप की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने धोखे से राशन डीलरों को जेल भिजवा दिया। वहीं जिले में खुलेआम शराब और जुआ की भी शिकायत की गई। सपा नेताओं एसपी की शह पर अवैध कारोबार का आरोप लगाया। उधर, लखनऊ में सम्मानित होने वाले लोगों की सूची पर भी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि मानकों की अनदेखी कर समाजसेवियों के नाम भेजे गए हैं। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय दबरई पर मासिक बैठक का प्रारंभ पूर्व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। पांच अगस्त से 12 अगस्त तक साइकिल यात्रा द्वारा पूरे जनपद में सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के प्रचार की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, ओमप्रकाश वर्मा विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, श्रीनाथ देव, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, गुलाब सिंह प्रधान, खूब सिंह यादव, मनोज यादव, शमशाद बाबा, हासिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, नीतेश अग्रवाल जैन, राघवेंद्र सिंह चौहान, हरिओम यादव, प्रदीप यादव, अनिल यादव, सुशील गुरू, देवेंद्र सिंह यादव, मधुलता यादव, इन्दुमति, ममता जैन, रामवीर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह सोनू, कल्लू गुर्जर, अशोक यादव, धर्मवीर यादव, हनीफ खाकसार, हरेंद्र यादव, मधुकर वर्मा, सतेंद्र यादव, इकरार अहमद, जुवेर खान, शौवी कुरैशी, कैलाश यादव आदि लोग थे।
बैठक के दौरान डीएम और एसपी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। राशन डीलरों पर कार्रवाई का भी विरोध जताया गया है। इस बारे में सांसद अक्षय यादव से बात की जाएगी। जिलाधिकारी से भी बात कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात करेंगे।
विज्ञापन
डा. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष