{"_id":"6786a8fa47952464d204d186","slug":"sp-leader-arrived-after-ambedkar-statue-was-damaged-resolved-the-dispute-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140856-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर पहुंचे सपा नेता, विवाद कराया हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर पहुंचे सपा नेता, विवाद कराया हल
Tue, 14 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के गांव घुड़िया टीकुर में बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले की जानकारी होने के बाद सपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को शांत कराने के साथ आम सहमति से दूसरी प्रतिमा स्थापित कराए जाने का निर्णय लिया। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के घुड़िया टीकुर में बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारतीतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से अनुयाइयों में काफी गुस्सा था। यह जानकारी होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, मुकेश कुमार उर्फ टीटू अशोक यादव, शम्मी कपूर जिला प्रवक्ता नीरज यादव गांव में पहुंचे। मामले की जानकारी की तो पता चला की पार्क वाली भूमि को शामिल करते हुए लेखपाल ने पट्टे काट दिए थे। यही कारण विवाद को बन गया था। प्रधान, सचिव के साथ ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर बात की।
प्रधान ने अलग से भूमि का चिह्नांकन करने का भरोसा दिया। वहीं आम सहमति से गांव में दूसरी प्रतिमा स्थापित कराए जाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही समस्या का समाधान हो गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तय स्थान पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने का काम किया जाए। लापरवाही बरती गई तो सपा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान मोनू जाटव,व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सोनू बघेल सहित काफी सपा नेता मौजूद थे।