फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP leader arrested and sent to jail

सपा नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested and sent to jail
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मतगणना के दौरान जसराना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देने में हुई देरी के चलते सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया था। जिसमें कई प्राइवेट वाहन, महिला प्रभारी की जीप क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसमें पुलिस ने अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. धर्मेंद्र यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं सपा नेता की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गये। इस संबंध में पूर्व एमएलसी और विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पुलिस पर पथराव और अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। वीडियो फुटेज देख कर पथराव और अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने के मामले में लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो लोग प्रकाश में आ रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed