फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP has become a heap in its own stronghold

अपने ही गढ़ में ढेर हो गई समाजवादी पार्टी

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP has become a heap in its own stronghold
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव में अपने ही गढ़ में ढेर हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हाथ से फिसलने के बाद आखिर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। पार्टी द्वारा घोषित दो उम्मीदवार चुनाव हार गए। हाथवंत में जरूर सपा के साथ हमेशा खड़े रहने वाले पूर्व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेशचंद्र यादव ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीता है। पार्टी ने उनके प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा नहीं की थी। जबकि मदनपुर ब्लॉक में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव अपना दबदबा कायम रखने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। क्योंकि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का यह चुनावी क्षेत्र है। यादव बाहुल्य वोटरों वाले इस जिले में भाजपा इतनी बुरी तरह से पटखनी देगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पिछले चुनाव में यदि देखें तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के बेटे विजय उर्फ छोटू यादव ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

नौ ब्लॉक प्रमुख में सभी पर सपा ने कब्जा जमाया था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के साथ सिरसागंज विधायक हरिओम यादव सपा से चुनने के बाद प्रसपा की ओर झुकाव के चलता पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के धुर विरोधी पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह एक साथ खड़े हुए तो जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। इसी जुगलबंदी का परिणाम रहा कि फिरोजाबाद जिले में सपा ने फिरोजाबाद से डॉ. इंद्रपाल गुर्जर, शिकोहाबाद से रूबी यादव को प्रत्याशी घोषित करने के बाद किसी को प्रमुख नहीं बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा ने एका, नारखी एवं टूंडला ब्लॉक से निर्विरोध चुनाव जीता वहीं फिरोजाबाद, अरांव, जसराना, शिकोहाबाद में मतदान कराने के बाद जीत हासिल की। मदनपुर ब्लॉक में सिरसागंज क्षेत्र के विधायक के परिजनों को प्रमुख बनने का मौका भाजपा ने दिया। भाजपा ने मदनपुर एवं जसराना ब्लॉक में कोई प्रत्याशी नहीं बनाया था। सपा अपने ही गढ़ में इस तरह से ढेर हो जाएगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पार्टी के अंदर भी इस चुनाव में मिली हार को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed