फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP by an effigy of terrorism

सपा ने किया आतंकवाद का पुतला दहन 

Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP by an effigy of terrorism
पुतला दहन
ढाका के मशहूर कैफे में भारतीय बेटी तारिषी जैन की हत्या पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की। सपा व्यापार सभा द्वारा गांधीपार्क पर आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया गया। शहर में जगह-जगह शोकसभा व श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा द्वारा गांधीपार्क चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन करने के दौरान जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा फीरोजाबाद की बेटी तारिषी जैन की हत्या किए जाने से देशभर में आक्रोश है। आतंकवादी घटनाओं के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। भूरी सिंह यादव, ललित यादव, दीपक यादव, उमेश सविता, सौरभ यादव, रंजीत कुशवाहा थे। 
विज्ञापन

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मु. शाहिद अंसारी द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में होनहार बेटी तारिषी को खो दिया है। मुस्लिमों को एकजुट होकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अकील गुलाब खां, महताब खां, वाहिद कुरैशी, साबिर भाई, शरिक, अकील थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, योगेंद्र तोमर, महेशचंद्र गुप्ता, दिलीप सिंह, चेतराम यादव, भूरी सिंह राठौर, राधेश्याम यादव ने सुहाग नगर स्थित तारिषी के आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा द्वारा तारिषी जैन की हत्या पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, पवन दीक्षित, पुष्पेंद्र पाल सिंह, केके शर्मा, वृंदावनलाल गुप्ता, दीपक चौधरी, अविनाश भोले थे। 
उप्र कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश सचिव शफात खान राजू के निवास पर हुई, जिसमें तारिषी जैन को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से तारिषी के परिवार को मुआवजा देने तथा हत्यारों को दंड देने की मांग की। अरशद कुरैशी, जावेद उमर, भरतेश जैन, गुलाम जीलानी थे। 

अखिल भारतीय दिगंबर जैन पंचायत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय जैन पीआरओ ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, जिंदा पकड़े गए आतंकियों को मौत की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed