{"_id":"c805fc17e7fa2258c04dd95b801ae97b","slug":"sp-against-government-policies-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार की नीतियों के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार की नीतियों के खिलाफ दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को जिला चेयरमैन अरशद कुरैशी, कमलेश जैन की अध्यक्षता में गांधीपार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने सपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों की अनदेखी अन्य मामलों से संबंधित राज्यपाल के नाम संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि सपा सरकार ने चुनाव के समय अल्पसंख्यकों के लिए जो वायदे किए थे, उसमें अभीतक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में कुछ भी करने में लाचार हैं। हाजी नसीर अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को 18 फीसदी रिजर्वेशन देने का वायदा किया था, लेकि न तीन सालों में इसका कहीं असर दिखाई नहीं दिया। प्रदेश के मदरसों का हाल-बेहाल है। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर अल्पसंख्यक अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है। चांद कुरैशी एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव शफात खान राजू, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, मनोज भटेले, संदीप तिवारी, केशवदेव, सतीशचंद्र अग्रवाल, साजिद वेग, सौरभ पोरवाल, चांद कुरैशी, नुरुलहुदा लाला राइन, संजय श्रोतिय आदि मौजूद थे।