फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sonam was welcomed after she returned after winning the Asia Cup

Firozabad News: एशिया कप जीतकर लौटीं सोनम का स्वागत किया

Mon, 23 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sonam was welcomed after she returned after winning the Asia Cup
परिजन के साथ सोनम यादव। - फोटो : परिजन के साथ सोनम यादव।
फिरोजाबाद। मलयेशिया में अंडर-19 एशिया कप जीतकर लौटीं सोनम यादव का स्वागत धूमधाम से किया गया। राजा का ताल क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। लोग सोनम को बधाई देने के लिए घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद मां गुड्डी देवी ने सबसे पहले सोनम को गले लगा लिया। पूरा परिवार और गांव सोनम की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम को पराजित कर विजेता बनकर सोनम सोमवार को घर वापस लौटी तो ग्रामीणों, प्रशंसकों और परिजन ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। मां ने गले लगाकर दुलार लुटाया तो घर में खुशियां छा गईं। घर वापसी पर मां और बहन ने सोनम का पसंदीदा भोजन भी बनाया। सोमवार शाम को सोनम दिल्ली से कार द्वारा अपने घर पहुंचीं। उनके आते ही क्रिकेट प्रेमी जश्न में डूब गए। यहां पहले से ही ग्रामीण, परिजन और रिश्तेदार स्वागत करने के के लिए खड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। घर पर भी पर्व जैसा माहौल था। बड़ी बहनें मालती, पूनम दोपहर से ही अपनी ससुराल से आ गई थीं। मां गुड्डी देवी ने चूल्हे पर पूड़ी के साथ मटर पनीर की सब्जी बनाई। उन्होंने सोनम को अपने हाथों से खाना खिलाया। देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके कोच रवि यादव के साथ धर्मपाल यादव, विराट यादव, शिवम अग्रवाल, संतोष यादव, राहुल यादव, कृष्णकांत ने उन्हें बुके भेंटकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed