फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son and daughter-in-law accused of becoming the manager of ITI through unfair means

Firozabad News: पुत्र-पुत्रवधू पर गलत तरीके से आईटीआई का प्रबंधक बनने का आरोप

Fri, 25 Apr 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 25 Apr 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law accused of becoming the manager of ITI through unfair means
सांकेतिक
- पिता बोले - आत्महत्या कर लूंगा लेकिन गलत कार्य नहीं होने दूंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के रहने वाले 80 साल के वृद्ध ने सीएम से लेकर सूबे के हर अधिकारी और जिले के अधिकारियों से फरियाद लगाई कि उनके दोनों पुत्र और पुत्रवधू फर्जी ढंग से उनके द्वारा सींची गई आईटीआई के प्रबंधक बन बैठे हैं। आरोप है कि वृद्ध को बंधक बनाकर उनकी पिटाई करने के साथ जबरन प्रॉपर्टी अपने नाम में करने का दबाव बना रहे हैं। मामले की शिकायत लाइनपार थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत करते हुए नगला विष्णु निवासी विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लाइनपार में एक प्रशिक्षण केंद्र वर्ष 1989 से संचालित कर रहे है। उक्त आईटीआई में पीड़ित के पुत्र और पुत्रवधू लिपिक और स्टोर कीपर के पद पर नियुक्त थे। 2019 में दोनों ने कुछ हेराफेरी कर गलत कार्य किए गए थे। जिसके संबंध में दोनों ने माफी भी मांगी थी। फिर पुत्र को खाता संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई तो उसने संस्था के धन को अपने खाते में जमाकर दुरूपयोग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों पुत्र और उनकी पत्नियों ने पीड़ित को बंधकर बनाकर पिटाई की। जबरन प्रॉपर्टी अपने नाम में करने का दबाव भी बनाया। जिसकी शिकायत थाने में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। फिर 1 जनवरी 2025 को मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम, एसएसपी से की गई थी। प्रार्थना पत्रों में भी कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती है तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन

वहीं पुत्र श्याम यादव ने बताया कि पिता ने उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। समिति से खुद ही त्यागपत्र दिया है। पिता 17 साल से साथ रहते आ रहे हैं। बुआ के बेटे मिलकर साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed