फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   solution day

250 शिकायतों में से सिर्फ 11 का निस्तारण

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
solution day
जसराना में संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, एस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद-जसराना। जसराना तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें पहुंचे सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए वृद्धजनों का उपकरण वितरित किए। डीएम ने कई अधिकारियों को चेतावनी देते हुए शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण करने का आदेश दिया। 250 शिकायतों में से सिर्फ 11 का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

स्यौंडा निवासी रामनरेश की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं बीडीओ से नाराजगी जाहिर की। रामनरेश ने मछली पालन को मिले पट्टे पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की थी। वहीं फरिहा निवासी विजय सिंह ने नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पूर्व में भू माफिया पर अभियोग भी दर्ज हो चुका है लेकिन अभी तक जमीन खाली नहीं कराई गई है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के विजेंद्र सिंह टाईगर, रजनीश जैन ने किसानों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी के दिन कस्बा में अधिकारियों के आने की शिकायत दर्ज कराई। जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने, बाईपास बनबाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए तहसीलदार को हटाए जाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 250 में से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. दीक्षित, जिला विकास अधिकारी अरविन्द चंद्र जैन, उपजिलाधिकारी जसराना कुमार चंद्र जबालिया, सीओ ओपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed