फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Soldiers clashed at a birthday party, three including the outpost in-charge were sent to the line

Firozabad News: जन्मदिन पार्टी में भिड़े सिपाही, चौकी इंचार्ज सहित तीन लाइन हाजिर

Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Soldiers clashed at a birthday party, three including the outpost in-charge were sent to the line
फिरोजाबाद। थाना उत्तर की आगरा गेट पुलिस चौकी मंगलवार रात जंग का अखाड़ा बन गई। चौकी पर तैनात दरोगा के जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही सिपाही आपस में ही भिड़ गए। चर्चा है कि चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने एक सिपाही को दबोच लिया और पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी चौकी प्रभारी सहित तीन को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात उत्तर थाने की चौकी आगरा गेट पर मंगलवार को चौकी प्रभारी गौरव वर्मा के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक सिपाही का किसी बाद पर विवाद हो गया। दो अन्य सिपाहियों ने उस सिपाही से धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा यह भी थी कि दोनों सिपाहियों ने तीसरे सिपाही के साथ जमकर पिटाई कर दी। मामला पुलिस से जुड़ा होने पर उसे दबाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जांच कराई गई। जांच में घटना की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने चौकी प्रभारी गौरव वर्मा, सिपाही अजीत, इश्तकार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




उत्तर थाना क्षेत्र की चौकी आगरा गेट पर मंगलवार रात जन्मदिन मनाने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आपस में ही अभद्रता की गई थी। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी व दो आरक्षियों को लाइन हाजिर किया गया है। - सौरभ दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed