फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SOG reached Rebari with the help of the prisoner's friend, he is constantly dodging the police

Firozabad News: बंदी के दोस्त के सहारे रेबाड़ी पहुंची एसओजी, पुलिस को लगातार दे रहा चकमा

Fri, 30 May 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
SOG reached Rebari with the help of the prisoner's friend, he is constantly dodging the police
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। दो दिन पहले पेशी के दौरान बंदी न्यायालय परिसर की हवालात के बाहर से फरार हो गया था। जिसे पकड़ने के लिए एसएसपी द्वारा गठित की गई तीन टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं। लोकेशन के हिसाब से बंदी के दोस्त के सहारे एसओजी राजस्थान के रेबाड़ी तक पहुंच गई, लेकिन बंदी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।
विज्ञापन

जालौन के थाना डकोर के गांव ऐर निवासी अफरोज को शिकोहाबाद पुलिस ने 5 मई को नाबालिग से दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट में जेल भेजा था। बुधवार को जिला कारागार से पेशी को उसे न्यायालय लाया गया था। जहां पेशी के बाद एक अन्य बंदी के साथ उसे न्यायालय परिसर की हवालात पर लाया गया। पुलिसकर्मी ने दूसरे बंदी के हाथ की रस्सी खोल दी और अफरोज पर ध्यान नहीं दिया। इतने में वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसने दबरई से निकलने के बाद एक राहगीर के मोबाइल से अपने भाई से भी बात की थी। पुलिस टीम के मुताबिक बंदी अपने दोस्त के संपर्क में है। एसओजी दोस्त के सहारे राजस्थान के रेबाड़ी तक पहुंच गई, लेकिन हाथ खाली रहे। बंदी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। अभी तक पुलिस टीम के हाथ खाली हैं। इस बार पुलिस के तंत्र पूरी तरह फेल हो चुके हैं। थाना प्रभारी मटसेना का कहना है कि टीम लगातार दबिश दे रही है। लगातार उसकी लोकेशन बदलने के कारण ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। कई अन्य लोगों से भी वह संपर्क में है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed