{"_id":"671bf1260e95071b2407a294","slug":"sog-picked-up-the-youth-from-outside-arto-office-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-136000-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसओजी ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर से युवक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसओजी ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर से युवक को उठाया
Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संभागीय परिवहन विभाग दबरई में बैठकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को अधिकारियोें के निर्देश पर एसओजी की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापेमारी कर दी। छापा पड़ते ही दलाल और उनके गुर्गे इधर से उधर दौड़ लगाने लगे। एसओजी की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिले का एआरटीओ कार्यालय हर वक्त चर्चाओं में रहता है। यहां दलालों और एजेंटों के माध्यम से हर वो काम आसानी से हो जाता है, जिसे आवेदक खुद नहीं करा पाता है। कई काम तो फर्जी ढंग से भी करा दिए जाते हैं। कई दिन से इसकी शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसओजी टीम ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। टीम के यहां पहुंचते ही एजेंटों और दलालों में भगदड़ मच गई। कई लोग कुर्सियां छोड़कर भाग गए।
एसओजी टीम ने एक युवक को यहां से हिरासत में लिया है। एसओजी टीम युवक को कहां ले गई है। इसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं हो पाई है। टीम हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है। एसओजी टीम मामले की जड़ तक जाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
एसओजी टीम ने एक युवक को यहां से हिरासत में लिया है। एसओजी टीम युवक को कहां ले गई है। इसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं हो पाई है। टीम हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है। एसओजी टीम मामले की जड़ तक जाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन