फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Social organizations remembered Sant Ravidas

संत रविदास को सामाजिक संगठनों ने किया याद

Wed, 16 Feb 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Social organizations remembered Sant Ravidas
नगला करन सिंह स्थित एक आश्रम में संत रविदास जयंती मनाते संत - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। संत रविदास की जयंती के अवसर पर नगर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगला करन सिंह स्थित आंबेडकर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम सोबरन सिंह आजाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महामंत्री वीरेंद्र सुमन ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्श आज भी आधुनिक भारत के निर्माण में सहायक हैं। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, विद्याराम सोन, वीर सिंह राजपूत, राजेश चंद्रा, वेद प्रकाश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सामाजिक समरसता चंद्र नगर द्वारा संघ कार्यालय पर संत रविदास का 624 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । महानगर प्रचारक धर्मेंद्र की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम को विभाग संयोजक अंबेश शर्मा ने कहा कि संत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमें सामाजिक समरसता एवं आपसी भेदभाव से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गौरव कुमार, अतुल कुमार, अभय आर्यन, पवन कुमार और मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर एसआरके कॉलेज शिक्षा संकाय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉलेज में अध्ययनरत स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने संत रविदास द्वारा रचित दोहा और साहित्य विषय पर परिचर्चा की। संचालन उमाशंकर गुप्ता ने किया। निशारानी गुप्ता, कंचन मिश्रा, ज्योति जैन, उमा उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed