फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Social distance between patients in medical college

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच सामाजिक दूरी तार-तार

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Social distance between patients in medical college
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक पलंग पर लेटे दो-दो बीमार बच्चों का उपचार कराती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था भी हावी हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के बीच सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। हाल यह हैं कि बच्चा वार्ड फुल है और यहां एक पलंग पर दो मरीज भर्ती हैं। तीमारदारों की शिकायत है कि बच्चा ठीक होने से पूर्व ही छुट्टी दे दी जाती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छोटे पलंग पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 24 पलंग के वार्ड में 35 मरीज भर्ती थे। इनमें से अधिकांश मरीज बुखार अथवा डायरिया से पीड़ित थे।
विज्ञापन

एक पलंग पर दो मरीज भर्ती होने से मरीजों को दिक्कत आ रही थी। इधर, मरीज के साथ रहने वाले तीमारदारों के बैठने के लिए भी वार्ड में इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में तीमारदार भी उसी पलंग पर बैठ जाते हैं। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में किसी मरीज को बिना इलाज लौटाया भी नहीं जा सकता है। ऐसे में एक पलंग पर दो मरीज भर्ती करने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही, स्टाफ कर रहा अनदेखी
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर चार में नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया। वार्ड नंबर चार के बरामदे में खून की कमी के पप्पू और रामबाबू भर्ती थे। दोनों के चढ़ रही ड्रिप खत्म हो गई लेकिन ड्रिप निकालने कोई स्टाफ नहीं आया।

तीमारदारों को स्वयं ड्रिप निकालनी पड़ी। मरीज पप्पू ने बताया कि हमने वार्ड के स्टाफ के पास अपनी पत्नी को भेजा था लेकिन काफी देर तक ड्रिप निकालने कोई नहीं आया। उल्टा खून निकलने लगा। यही हाल रामबाबू का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed