फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   So what was brought for smuggling leopard

तो क्या तस्करी के लिए लाया गया था तेंदुआ

Tue, 24 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
So what was brought for smuggling leopard
शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला बिलाल नगर में तेंदुआ की मौजूदगी सवाल खड़े करती रही लेकिन पुलिस ने मामले को सीधे तौर पर तस्करी ही माना है। तेंदुए के जाने के साथ पुलिस इसकी जांच और खुलासे में भी जुट गई है। पुलिस के निशाने पर सबसे पहले गृह स्वामी है जिसको हिरासत में लेकर जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

 मंगलवार को शहर में तेंदुए ने हड़कंप मचा दिया। तेंदुए के आने के साथ ही पुलिस को तस्करी की आहट मिली है। जिस कमरे में तेंदुआ था, वह पूरी तरह से खाली मिला जबकि गृह स्वामी उसी कमरे में परिवार के  साथ रहने की बात कह रहा था। नेशनल हाईवे से करीब दो किलो मीटर और बंबा हाईवे से करीब एक डेढ़ किलो मीटर अंदर गलियों में बसे बिलाल नगर छपरिया में एक प्लाट में बने दो कमरों में से एक कमरे में वसीम पुत्र शमशाद अपनी पत्नी शबाना और बेटी अलीशा और आशिया  के साथ निवास करता है, जबकि दूसरे कमरे में वसीम की बहन रजिया अपने पति और  तीन बच्चों के साथ निवास करती है। वसीम की माने तो उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। वह बहन के कमरे के बाहर पड़े टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था और बहन अपने बच्चों और पति के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह अजान होने पर वह जागकर कमरे में कपड़े रखने के लिए गया तो एक जानवर दिखाई  दिया। कुत्ता समझकर उसको भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह खड़ा हुआ तो उसका आकार देखकर वह डर गया और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने भी वसीम से बात की, लेकिन उसकी बात से वह संतुष्ट  नहीं थे। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि मामला तस्करी  से जुड़ा होना पाया जा रहा है। गृह स्वामी से पूछताछ करने के लिए हिरासत  में लिया जाएगा।
विज्ञापन


रात भर रहती है क्षेत्र में जगार
क्षेत्रीय लोगों की माने तो बिलाल नगर क्षेत्र में रात भर जगार रहती है, बंबा बाईपास  से जो रास्ता वसीम के घर को जाता है, उस रास्ते पर तमाम लोग रोड पर चारपाई डालकर सोते हैं। जबकि हाईवे से आने वाले रास्ते पर कई कारखाने होने के कारण चहल पहल भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को लेकर अधिकारियों के बीच हुई झड़प
कमरे में बंद तेंदुआ को पकड़ने के लिए लेट हो रही टीम और बढ़ती भीड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का पसीना छुड़ा रही थी। ऐसे में वन विभाग के एसडीओ विनोद शंकर शुक्ला से नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने टीम के बारे में पूछा  तो उनका कोई संतोषजनक जवाब न होने पर दोनों अधिकारियों के बीच तड़का भड़की  हो गई।


कार्रवाई की सुन दहशत में था परिवार
सुबह के समय वसीम लोगों को घटना की जानकारी देर रहा था, अधिकारियों के पहुंचने और पूछताछ  करने के बाद भीड़ के बीच उठते सवालों ने वसीम और उसके परिवार को शांत कर दिया था। वसीम को इस बात का बार बार डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उसे हिरासत में न ले ले, क्योंकि वसीम की बात से पुलिस अधिकारी संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed