{"_id":"5f09f4a58ebc3e63997107b1","slug":"snake-in-water-firozabad-news-agr450041984","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल की आपूर्ति के दौरान सांप के दो बच्चे निकलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल की आपूर्ति के दौरान सांप के दो बच्चे निकलने से हड़कंप
Sun, 12 Jul 2020 01:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
नगला करन सिंह गली नंबर 6 स्थित पानी के कनेक्शन में निकला सांप का बच्चा
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में कोटला रोड नगला करन सिंह स्थित गली नंबर छह में शनिवार को गंगाजल की आपूर्ति के दौरान सांप के दो बच्चे निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी जलनिगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन तीन घंटे बाद भी जल निगम की टीम के मौके पर न पहुंची। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
नगला करन सिंह गली नंबर छह में रामप्रकाश पाठक पुत्र छविराम पाठक का परिवार रहता है। परिवार की महिलाओं ने शनिवार सुबह पानी भरा तो उसमें सर्प के दो बच्चे निकल अए। इसमें एक की लंबाई करीब छह इंच से अधिक थी। वहीं दूसरा तीन इंच के करीब था। पानी में सांप के बच्चे देखकर परिवार की महिलाओं की चीख निकल गई। इस पर परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मोहल्ले के साथ ही जल निगम के अधिकारियों को दी। इसके बावजूद सूचना के तीन घंटे बाद भी अधिकारी नहीं आए। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
पानी में लगातार सांप के बच्चे निकल रहे है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। यदि सांप के बच्चों पर नजर नहीं जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। सूचना देने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं आए। मनीकांत पीड़ित
विज्ञापन
पानी में सांप का बच्चा लेने के बाद अब पानी का प्रयोग करने में भी डर लगने लगा है। इससे पूर्व भी कई बार शहर में पानी में सांप के बच्चे निकले है। इनको रोकने के लिए अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर रहे। नेम सिंह क्षेत्रीय निवासी
खुले कनेक्शन होने के कारण कहीं से सांप का बच्चा पानी की पाइप लाइन में पहुंचा होगा। पाइप लाइन को चेक कराने के साथ ही खुले कनेक्शनों को बंद कराया जाएगा। ओमवीर दीक्षित - एक्सईएन जल निगम