{"_id":"60eef01b8ebc3ec23565ef37","slug":"smart-meters-fail-86-electricity-theft-in-mixed-population-firozabad-news-agr4997496105","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर फेल, मिश्रित आबादी में 86 फीसदी विद्युत चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर फेल, मिश्रित आबादी में 86 फीसदी विद्युत चोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस और अधिकारी फेल साबित हुए तो शासन ने मिश्रित आबादी इलाकों में स्मार्ट मीटर लगवाए। मगर उन इलाकों में स्मार्ट मीटर भी फेल हो गए हैं। धड़ल्ले से विद्युत चोरी हो रही है। कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां एक लाख यूनिट की खपत हो रही है। जबकि बिल 14 हजार यूनिट जा रहा है। विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी वाले 20 फीडर चिन्हित किए हैं। इन क्षेत्रों में शुक्रवार से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल का कहना है कि विद्युत चोरी वाले इलाकों में विद्युत विभाग ने 20 हजार सात सौ से अधिक स्मार्ट मीटर लगवाएं हैं। ताकि मीटर में छेड़छाड़ होते ही विद्युत चोरी का पता लग सके। बकाएदारों के बिल ज्यादा होने पर विद्युत विभाग के कार्यालय से ही कनेक्शन काटा जा सके। विभागीय शिकंजे का तोड़ते हुए लोगों ने बिजली चोरी का दूसरा रास्ता निकाल लिया। मीटर में छेड़छाड़ के बजाय लोगों ने सीधे ट्रांसफार्मर और खंभों से केबल डाल रखी है। पहले लोग रात में ही विद्युत चोरी करते थे, अब केबल अलग से पड़ी होने के कारण 24 घंटे घरों में चोरी की बिजली का उपभोग कर रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि विद्युत चोरी के मामले स्मार्ट मीटर क्षेत्रों में बढ़ गए हैं।
ये इलाके किए चिन्हित
बजरंग वाटिका में 86 प्रतिशत विद्युत चोरी हो रही है। घंटाघर फीडर पर 56.72 प्रतिशत, कोहिनूर रोड में 77 प्रतिशत, शीतल खां में 65 प्रतिशत, गालिब नगर में 67 प्रतिशत, मोहम्मदपुर में 78 प्रतिशत विद्युत चोरी हो रही है। इसके अलावा परशुराम कॉलोनी, कश्मीरी गेट, दुर्गा नगर, सरक्यूलर रोड़, अजमेरी गेट, सुहागनगर, रामगढ़, दुर्गा नगर फीडर को भी चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
जिन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगवाए, उनमें विद्युत चोरी रुकी नहीं है। ऐसे में हम विशेष अभियान चलाकर विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा सकेंगे। विद्युत चोरी करते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अजय अग्रवाल - अधीक्षण अभियंता