फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six injured including auto rider woman in road accident

Firozabad News: सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला सहित छह घायल

Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six injured including auto rider woman in road accident
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑटो के नीचे दबकर महिला सहित छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह 11 बजे करीब की है। टूंडला के सुभाष चौराहे से एक ऑटो सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। ऑटो हिरनगांव तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना से ऑटो अनियंत्रित हो गया। चालक नियंत्रित करता उससे पूर्व ही ऑटा पलट गया। ऑटो पलटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां दौड़े। ऑटो के नीचे दबने से अर्चना व अजय निवासी छत्रपति कालोनी थाना नारखी के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed