{"_id":"615c9f698ebc3e09d67268a0","slug":"six-crore-rupees-are-lying-in-government-accounts-it-is-not-being-used-properly-firozabad-news-agr510422968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खातों में पडे छह करोड का नहीं हो पा रहा सदुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खातों में पडे छह करोड का नहीं हो पा रहा सदुपयोग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायतों की लापरवाही के कारण एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) फेस-2 के तहत कई माह पूर्व शासन से मिली करीब छह करोड़ की धनराशि सरकारी खाते में पड़ी है। फेस-2 के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों की रूपरेखा व डिमांड देने में ग्राम पंचायत स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। डीपीआरओ ने इस मामले में कड़ाई के निर्देश दिए हैं।
फेस-2 के तहत जिला की 352 ग्राम पंचायतों में कूडा-कचरा प्रबंधन, शॉक पिट,सामुदायिक शौचालय सहित आठ बिंदुओं पर कार्य कराये जाने हैं। उक्त कार्यों की पूर्ति के लिए शासन द्वारा विगत करीब छह माह पूर्व छह करोड़ की धनराशि जारी की थी। उक्त धनराशि के सदुपयोग के लिए चिहिंत ग्राम पंचायतों को 30 जुलाई तक कार्ययोजना बना कर जिला पंचायतीराज विभाग को देनी थी। लेकिन अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत ने एसबीएम फेस-2 के तहत होने वाले वाले कार्यों की रूपरेखा व जरूरी धनराशि की डिमांड पंचायतीराज विभाग को प्रस्तुत नहीं की है।
ग्राम पंचायतों में होने हैं ये कार्य
9000 वंचित परिवारों में शौचालय का निर्माण
डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण
कूड़ा-कचरा पृथ्कीकरण के लिए प्लांट स्थापना
बायोगैस प्लांट की स्थापना
1000 नए तालाबों का निर्माण
शॉकपिट एवं कम्युनिटी शौचालय का निर्माण
कार्य योजना नहीं देने वाली पंचायतों पर होगी कड़ाई
स्वच्छता भारत मिशन फेस-2 के तहत होने वाले कार्य शासन की प्राथमिकता है। जिन पंचायतों ने अभी कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की है। वहां के प्रधान व सचिव से संपर्क किया जा रहा है। 15 दिन में कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ाई की जाएगी।
विज्ञापन
नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी