फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sisters fastened defense shield on the wrist of brothers

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा कवच

Thu, 18 Aug 2016 11:39 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 18 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sisters fastened defense shield on the wrist of brothers
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा कवच - फोटो : Amar Ujala
सुहागनगरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
विज्ञापन

भाइयों ने बहनों को दिए उपहार, घेवर खरीदने वालों की लगी भीड़
सुहागनगरी में भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा कवच बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को मुंह मांगा उपहार दिया। घेवर खरीदने को मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को कुछ बहनें एक दिन पहले ही घर पहुंच गई थीं। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर कलाई पर राखी बांधी। घेवर और मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी दिल खोलकर बहनों को उपहार दिए। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए बाजार में रौनक रहीं। मिठाई के साथ बहनों ने राखियों की खूब खरीदारी की। गुरुवार को जिले में बहनों को भाईयों के घर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहीं हाल टूंडला में भी रहा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए सड़कों पर सुबह से वाहनों का भारी दबाव रहा। रोडवेज बसों के साथ ट्रेनें भी हाउस फुल हो रहीं। रोडवेज बसों व ट्रेनों में जगह न मिलने पर मजबूरी में लोगों ने प्राइवेट और डग्गामार वाहनों से यात्रा की। डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन


मंदिरों, प्रमुख चौराहों पर सजी रंगोली
रक्षाबंधन के त्योहार पर नगर निगम द्वारा शहर के पेयजल, सफाई व्यवस्था पर खासा ध्यान दिया गया। शहर के प्रमुख श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, हनुमान मंदिर, रामलीला चौराहा स्थित छोटे हनुमान मंदिर, गोपाल आश्रम, जैन मंदिर, गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, छोटे चौराहे स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर सहित शहर के सुहागनगर, सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार में आकर्षक रंगोली सजवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर तैनात रही फोर्स
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर के शहर के सुभाष तिराहे, सुहाग नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद चौराहे सहित करबला सरोवर, सुहाग नगर सावन मेले, आदर्श नगर भुजरिया विसर्जन मेले में बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात रही।

रक्षाबंधन पर दिखा महंगाई का असर
रक्षाबंधन पर्व पर महंगाई का असर साफ दिखाई दिया। यहां घेवर 380 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिका। वहीं सेंवई केभाव भी आसमान छूते दिखाई दिये। त्योहार के मौके पर महंगाई के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं कुछ लोगों ने इस त्योहार को एक दायरे में रहकर ही मनाया। जहां लोग दो-तीन किलो से कम मिष्ठान लेते हुए नहीं दिखाई देते थे, वहीं इस बार महंगाई के कारण लोगों ने मात्र आधा व एक किलो मिष्ठान से ही काम चलाया।

राखी बांध बहनों ने की भाई के दीर्घायु होने की कामना
गुरुवार को नगर में भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर व टीका लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को गिफ्ट देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
सुबह से ही घरों में पर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। नगर के मिष्ठान दुकानों पर खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर घेवर की जमकर बिक्री हुई। गुरुवार को रोडवेज बसों व ट्रेनों में भीड़ रही। रक्षाबंधन पर भीड़ से डग्गामार वाहनों की चांदी रही। डग्गामार वाहनों ने किराया भी बढ़ा दिया था।

वाहनों की कमी से परेशान हुए यात्री
कठफोरी कस्बे में रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मिष्ठानों की दुकानों पर घेवर लेनेे के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। साथ ही शाम को भुजरिया विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों और युवतियों ने त्योहार का जमकर आनंद लिया।
कठफोरी में लोगों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। शिकोहाबाद और इटावा से आने वाले अधिकांश वाहन सवारियों को देखने के बाद भी बिना रुके चले गए। ऐसे में जो भी वाहन लोगों को मिलता था, उसमें जगह न होने के बाद भी यात्री वाहन की छतों पर सवार हो जाते थे। इससे उनके साथ अनहोनी की आशंका भी बनी रहती थी। वहीं रोडबेज बस चालकों ने भी बसों को नहीं रोका। इससे परमिट वाहनों ने यात्रियों से मनचाहा किराया वसूल किया।

प्राइवेट वाहन चालकों ने लिया मनमाना किराया
शहर से लेकर देहात और कस्बों में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाइयों के घर जाने के लिए बहनों को वाहनों की कमी खली। वहीं डग्गेमार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला।

त्योहार पर देहात और कस्बों में बहनों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। वाहन के इंतजार में बहनें काफी देर तक रोड पर खड़ी दिखाई दीं। ऐसे में जो वाहन मिला भी उसने मनचाहा किराया लिया। सर्वाधिक दिक्कत देहात के लिंक रोडों पर थी। यहां न तो प्राइवेट बसें चलीं और न ही अन्य वाहन। ऐसे में खैरगढ़ मक्खनपुर मार्ग के साथ फरिहा से अवागढ़ होते हुए एटा की ओर जाने वाला मार्ग हो या फिर नारखी क्षेत्र के अन्य लिंक मार्ग। फीरोजाबाद जलेसर मार्ग के साथ कोटला फरिहा मार्ग पर भी वाहनों की कमी खली। देर शाम गांव के बाहर तालाब और पोखरों पर भुजरिया विसर्जन मेला लगा, जिसमें युवतियों ने काफी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed