फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sister withdraw insurance money from widowed sister-in-law account In Firozabad after death of brother

UP News: हादसे में हो गई भाई की मौत, विधवा भाभी के खाते से बहन पार कर गई बीमा के पैसे; मांगने पर दे रही धमकी

Sun, 14 Jul 2024 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

हादसे में भाई की मौत हो गई। इसके बाद विधवा भाभी के खाते से बहन बीमा के पैसे पार कर गई। पता चला तो उसके होश उड़ गए। मांगने पर धमकी दे रही है। 

विज्ञापन
sister withdraw insurance money from widowed sister-in-law account In Firozabad after death of brother
विधवा भाभी के खाते से ननद निकाल ले गई पैसे - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई पति की मौत के बाद मिले किसान दुर्घटना बीमा की राशि ननद एटीएम से निकाल ले गई। निकाली धनराशि मांगने पर ससुरालियों ने मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता भाभी ने कोर्ट के आदेश पर ननद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय का है। गांव निवासी आदेश कुमारी ने आईसीआईसीआई बैंक टूंडला में आठ जनवरी 2015 को खाता खुलवाया था। इसमें ननद स्वेता ने एक मोबाइल नंबर डलवा दिया था। इस दौरान स्वेता ने उनके खाते पर धोखे से एटीएम कार्ड बनवा लिया। 
विज्ञापन


इसी बीच 11 मार्च 2015 को विवाहिता के पति पंकज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सात जून 2016 को किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि उसके खाते में आ गई थी। पति की मौत से शोक संतृप्त आदेश कुमारी बैंक नहीं गई। इस बीच उसकी ननद स्वेता ने उसके खाते से बीमा की पूरी रकम एटीएम से निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में उसका मोबाइल नंबर अंकित न होने के कारण उसे जानकारी नहीं हो सकी थी। कुछ समय बाद वह रुपये निकालने बैंक गई तो उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस दौरान वह लगातार ननद से अपने रुपये वापस मांगती रहीं, लेकिन वह टालमटोल करती रही। 


20 अप्रैल 2024 को जब ननद से उसने सख्ती से खाते से निकाले गए रुपये मांगे तो ननद स्वेता, देवर प्रदीप व सास कृष्णकांता ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed