फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sirsaganj Municipality's term ends

Firozabad News: सिरसागंज नगर पालिका का कार्यकाल खत्म

Mon, 16 Jan 2023 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sirsaganj Municipality's term ends
फिरोजाबाद। सिरसागंज नगर पालिका परिषद का कार्यकाल सोमवार से समाप्त हो गया। डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में गठित कमेटी के निर्देशन में पालिका के सभी कार्यों का संचालन होगा। नगर निगम की मेयर नूतन राठौर सहित उनके बोर्ड का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके चलते अब पार्षदों के चहेते ठेकेदार अब भुगतान कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इसके लिए दिन रात एक करके भुगतान कराने की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। क्योंकि 20 जनवरी के बाद अफसरों के हाथों में पूरी तरह से कमान आ जाएगी।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पंचायत एवं दो पालिकाओं का कार्यकाल पहले ही खत्म हो गया था। सिरसागंज नगर पालिका बोर्ड की बैठक 15 जनवरी 2018 को होने के कारण यहां का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। चेयरमैन सोनी शिवहरे के पास नगर पालिका की अब कमान नहीं रही है। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता वाली कमेटी अब यहां का संचालन करेगी। इसमें ईओ के साथ एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को शामिल किया है। सोमवार को नगर पालिका में ईओ काम संभाले दिखाई दिए। इसके साथ ही फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर नूतन राठौर एवं इसके 70 पार्षदों का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकाल खत्म होने में तीन दिन का समय शेष होने के कारण निगम में ठेकेदारी करने वालों को भुगतान की चिंता सताने लगी है। वह दिनरात एक करके किसी तरह से बकाया भुगतान को प्राप्त करने की कवायद में जुटे हैं। कई पार्षद भी ठेकेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके कारण सबसे अधिक भुगतान की चिंता उनको ही सता रही है। इन दिनों नगर निगम में गहमागहमी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed