{"_id":"a1f07d3f168b007aadf3a109c23e834d","slug":"sir-bilal-won-the-match-by-defeating-kids-corner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर बिलाल को हरा किड्स कार्नर ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर बिलाल को हरा किड्स कार्नर ने जीता मैच
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
किड्स कार्नर हैप्पी स्कूल, पीपल चौकी प्रांगण में दूसरे दिन पहला मैच किड्स कॉर्नर इंटरमीडिएट फीरोजाबाद और सर बिलाल सीनियर सेकेंड्री फीरोजाबाद के बीच खेला गया।
सर बिलाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 17 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की ओर से मुशरफ अली ने 38 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं किड्स की टीम से गेंदबाज अंशू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड्स कार्नर इंटरमीडिएट फीरोजाबाद की टीम ने पांच विकेट खोकर 13.2 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम ने सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हामिद को प्रदान किया गया। वहीं दूसरा मैच किड्स एकेडमी टूंडला और आईवे इंटरनेशनल फीरोजाबाद के बीच खेला गया। किड्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किड्स एकेडमी की टीम 16.3 ओवरों में 154 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से लोकेश यादव ने 35 और पवन त्यागी ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलते हुए आईवे इंटरनेशनल फीरोजाबाद की टीम 15.1 ओवरों में मात्र 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार किड्स एकेडमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच पवन त्यागी रहे। अंपायरिंग अजय सिंह, राहुल शर्मा, नीरज कश्यप और अभिषेक गौतम ने की। स्कोरिंग रवि शर्मा और कमेंट्री असलम भोला ने की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, निदेशक चरन सरन श्रीवास्तव, मयंक भटनागर, मुकुल भटनागर, केसी श्रीवास्तव, कुशल भटनागर, विख्यात भटनागर, अभिषेक गौतम, आदित्य उपाध्याय, कुसुम भटनागर, रूपाली भटनागर आदि का विशेष सहयोग रहा।