फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Siddhckra Mahamandal legislation Puarnahuti - fire today

सिद्धचक्र महामंडल विधान में पूर्णाहुति-हवन आज

Thu, 05 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Siddhckra Mahamandal legislation Puarnahuti - fire today
गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान का गुरुवार को समापन हो गया। विधान में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण के साथ ही सिद्ध भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए।
विज्ञापन

सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर प्रात: शांतिधारा के बाद जलाभिषेक किया गया। विधानाचार्य मुनेंद्र कुमार जैन ने विधान की सभी क्रियाएं कराईं। श्रद्धालुओं ने 1024 अर्घ्य सिद्ध भगवान को श्रद्धा से समर्पित किया। मंत्रोच्चारण की ध्वनि से माहौल गूंज उठा। समारोह में साहू जय प्रकाश जैन, सुरेश जैन कलकत्ता, निर्मल कुमार जैन, महावीर जैन, सुरेश कुमार जैन, रतन जैन, राजेश जैन, जयप्रकाश जैन, वर्धमान महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार सुबह सात बजे से मंदिर में किया जाएगा। यह जानकारी रतन जैन ने दी।
विज्ञापन


श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न
शिकोहाबाद। श्री पारसनाथ  दिगंबर जैन नसियाजी , भरतेशपुरम में श्री कल्पतरू भरतेश भगवान की स्थापना की प्रथम वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड स्थित दिगंबर जैन भरतेश तीर्थ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री108 वासुपूज्य सागरजी एवं माताजी के सानिध्य में 26 फरवरी से प्रारंभ हुए श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ गुरुवार को 1024 अर्घों के साथ संपन्न हुआ। रात में आरती के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम ब्रह्मचारी सुगंध मैयाजी एवं संगीतकार संतोष कुमार जैन पार्टी भरतपुर के सहयोग से हुए। पूजा में 25 जोडे़ विधान में सम्मिलित हुए। विश्वशांति महायज्ञ में हवन के बाद समस्त देशों में राजा प्रजा के कल्याण की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed