फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम मैदान में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। शनिवार को गाजेबाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। सौभाग्यवती महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा कैलादेवी मंदिर से प्रारंभ हुई। बड़ा डाकखाना चौराहा होकर गोपाल आश्रम स्थित कथा स्थल पर पहुंची। जगह-जगह कथा पुराण की आरती उतारकर स्वागत किया गया। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रहीं थी।
कथा वाचक निशांत मिश्रा कथा स्थल पर विधिविधान के साथ कलशों की स्थापना कराई। इस दौरान यज्ञपति जितेंद्र शर्मा सपत्नीक, मनोज शर्मा, अनुपम शर्मा, पूनम शर्मा पार्षद, मुन्नी देवी, रुचि चतुर्वेदी, नीताकांत, रमाकांत उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, प्राप्ति शुक्ला, सुषमा सिंह, मानषी गुप्ता, नानू उपाध्याय, गुनगुन, पारुल शर्मा, सचिन गुप्ता, प्रतिभा उपाध्याय, भावना पाराशर, रेखा, मोनू शुक्ला, यश शर्मा उपस्थित रहे।