फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Showed the order of the Central Government to set up five petrol pumps, cheated of Rs 22 lakh

Firozabad News: केंद्र सरकार का पांच पेट्रोल पंप लगवाने का दिखाया आदेश, ठगे 22 लाख

Tue, 22 Jul 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Showed the order of the Central Government to set up five petrol pumps, cheated of Rs 22 lakh
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके में केंद्र सरकार का पांच पेट्रोल पंप लगवाने का आदेश दिखाकर आरोपी ने चूड़ी कारीगर से 22.10 लाख, 990 रुपये की ठगी कर ली। काफी समय बीतने के बाद पंप नहीं लगा तो पीड़ित ने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर मंत्रालय तक गुहार लगाई। तब जाकर थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

मथुरा नगर निवासी छोटे लाल यादव चूड़ी कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि विपिन कुमार यादव एवं अचल सिंह यादव फौजी निवासी गांव अमान नारखी ने पांच पेट्रोल पंप लगवाने का केंद्र सरकार का आदेश दिखाया। आरोपियों ने कहा कि इसमें से एक पेट्रोल पंप आपके नाम करवा देंगे। यह झांसा देकर 22.10 लाख, 990 रुपये ले लिए। पीड़ित ने कुछ रकम घर से और शेष बैंक से लोन लेकर दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी पेट्रोल पंप नहीं मिला तो रकम वापस करने की मांग की। लेकिन आरोपी टाल जाता था। पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी। छोटे लाल का आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि विपिन कुमार यादव लोगों को प्रोजेक्ट बताकर कई लोगों से रकम ले चुका है। पंचायत के बाद आरोपी ने धमकाया कि रकम वापस मांगी तो परिवार सहित जान से मार दूंगा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed